फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two thieves stole jewellery worth eight lakh rupees in agra

आगरा: ग्राहक बनकर आठ लाख रुपये के जेवरात किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो युवक

Sat, 17 Jul 2021 12:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

पीड़ित दुकानदार का कहना है कि दोनों युवक जिस डिब्बे को चुराकर ले गए हैं, उसमें तकरीबन 200 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। इसकी कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये है।

विज्ञापन
Two thieves stole jewellery worth eight lakh rupees in agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर में एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाश आठ लाख रुपये के सोने के जेवरात ले गए। एक बदमाश ने सराफ को बातों में लगा लिया, जबकि दूसरे ने अलमारी से जेवरात का डिब्बा निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सीता नगर निवासी जगदीश प्रसाद की प्रकाश नगर में प्रिंस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनका बेटा प्रदीप भी दुकान पर बैठता है। शुक्रवार दोपहर को प्रदीप खाना खाने चला गया। जगदीश प्रसाद अकेले बैठे हुए थे। तभी दो युवक दुकान पर आए। उन्होंने चांदी की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने अंगूठी दिखा दी। सोने के टाप्स भी देखे। 
विज्ञापन


300 रुपये की अंगूठी खरीदी
इसके बाद युवक पायल दिखाने की कहने लगे। इस पर जगदीश प्रसाद ने पायल का बॉक्स निकाला। तभी एक युवक ने उन्हें सोने के भाव को लेकर बातचीत शुरू कर दी, जबकि दूसरे युवक ने अलमारी से जेवरात से भरा डिब्बा निकालकर अपने पास रख लिया। वहीं पहले वाले युवक ने चांदी की एक अंगूठी पसंद की। उसके 300 रुपये देने के बाद चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के जाने के बाद जगदीश प्रसाद ने पायल रखने के लिए अलमारी खोली। उसमें जेवरात का डिब्बा नहीं देखकर उनके होश उड़ गए। वह युवकों तलाशने के लिए बाइक से रामबाग तक आए, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

खुले थे बदमाशों के चेहरे
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि डिब्बे में तकरीबन 200 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। इसकी कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। युवकों की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने अपना चेहरा भी नहीं छिपाया था।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात
शहर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सराफ को बदमाश पहले भी निशाना बना चुके हैं। पूर्व में भी एत्माद्दौला क्षेत्र में एक दुकान के यहां ग्राहक बनकर आए बदमाश गहने ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed