फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two tempo riders killed, four injured in tractor collision

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार दो की मौत, चार घायल

Mon, 18 Sep 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two tempo riders killed, four injured in tractor collision
गंजडुंडवारा।
विज्ञापन


बदायूं हाईवे पर कादरगंज बगवास के नवाब गंज नगरिया मोड़ पर ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में बदायूं जनपद के निवासी दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं जनपद के ककोड़ा निवासी शक्तिमान (20), खंदारी (50), राम रतन (55) बदायूं निवासी हमीर चंद्र (40) टेंपो से बदायूं जा रहे थे। इसके अलावा कादरगंज निवासी असलम (40) पुत्र शैजिव (6) को लेकर टेंपो से कादरगंज जा रहे थे। जैसे ही टेंपो हाईवे पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में लाइट नहीं जल रही थी। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया और सवारियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में शक्तिमान एवं हमीर चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। गंजडुंडवारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शक्तिमान बहन के लिए आया था लड़का देखने
सड़क हादसे में घायल शक्तिमान अपने परिवार के रिश्तेदारों के साथ राम छितौनी निवासी मुन्नालाल के यहां अपनी बहन के लिए लड़का देखने के लिए आया था। उसके पिता आठ दिन पहले लड़का देख कर जा चुके थे। उसे क्या पता था कि वह बहन के लिए लड़का देखने के बाद जिंदा अपने घर वापस नहीं लौट सकेगा। हादसे की सूचना पर राम छितौनी से मुन्नालाल एवं उनके परिवार के लोग अस्पताल पर पहुंच गए।





हमीर चंद को खींच लाई मौत
गंजडुंडवारा। सड़क हादसे का मृतक हमीर चंद्र को बदायूं जाना था। टेंपों के बदायूं जाने पर वह उसमें रास्ते से बैठ गया। उसको मौत टेंपो में खींच लाई। वह हादसे में मौत के आगोश में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed