फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teenagers scorched by fireworks in Nikrousi

Agra News: निकरौसी में चली आतिशबाजी से दो किशोर झुलसे

Mon, 12 Jun 2023 09:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers scorched by fireworks in Nikrousi
निकरौसी में चली आतिशबाजी से दो किशोर झुलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। कस्बा में रविवार की देर शाम एक बरात की निकरौसी के दौरान आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी की चपेट में आकर पास खड़े दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कस्बा बिछवां निवासी दिनेश चौहान के पुत्र की निकरौसी का कार्यक्रम रविवार की शाम करीब आठ बजे चल रहा था। निकरौसी के दौरान आतिशबाजी चलाई जा रही थी। आतिशबाजी चलाने के दौरान घर के बाहर खड़े दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद आयोजन स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घायल किशोर सूरज निवासी बिछवां और सनी निवासी नगला सरवर जसवंत नगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत अब ठीक बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed