{"_id":"6261b66c24584a6129062650","slug":"two-teachers-found-absent-on-evaluation-instructions-for-action-agra-news-agr5310467125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्र पर अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्र पर अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बनाए गए केंद्र तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। एनसी वैदिक इंटर कॉलेज, कैंट में दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, इनकी ड्यूटी कोठार में लगी हुई है। दोनों के खिलाफ प्रधानाचार्य/उप नियंत्रक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जेडी के निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य ने उन्हें बताया कि कुछ शिक्षक मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जेडी ने कोठार का निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापक मकरध्वज सिंह और प्रमोद कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले, दोनों की ड्यूटी कोठार में लगाई गई थी। केंद्र उत्तर पुस्तिकाओं का ट्रक आया हुआ था और उनको कोठार कक्ष में रखा जा रहा था। प्रधानाचार्य ने मकरध्वज सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। घोर अनुशासनहीनता मानते हुए जेडी ने प्रधानाचार्य को शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रमोद कुमार गुप्ता को फोन करके बुलाया गया तो अनुत्तरदायित्वपूर्ण लहजे में जेडी को जवाब दिया। जेडी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि वह शिक्षक को तत्काल चेतावनी जारी करें। शिक्षक का स्पष्टीकरण मांगा गया। मूल्यांकन केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी की पूर्णकालिक ड्यूटी नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक को जेडी ने निर्देश दिया है कि एसएसपी से बात करके जिले के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पूर्णकालिक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।