फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two subinspecter and four constable suspended

दो उपनिरीक्षक व चार कांस्टेबल एसपी ने किए निलंबित

Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
two subinspecter and four constable suspended
कासगंज। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल गो तस्कर के जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश करने के मामले को पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद ड्यूटी पर तैनात दो उपनिरीक्षक एवं चार कांस्टेबलों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को मुठभेड़ के दौरान तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दो गो तस्करों के पैर में गोली लगी थी। जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला चिकित्सालय में गो तस्कर राशिद को एक्सरे के लिए ले जाया जा रहा था। तभी पुलिसकर्मियों नजर चूक गई और राशिद अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद उसे खेतों से पकड़ा गया। एसपी के संज्ञान में यह मामला बृहस्पतिवार को पहुंचा। उन्होंने सीओ सिटी दीपकुमार पंत से मामले की जांच कराई। सीओ की जांच में 6 पुलिसकर्मी लापरवाही के दोषी पाए गए। उपनिरीक्षक विनोद कुमार, अवनीश कुमार, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल बिट्टू चौधरी, हर्षवर्धन और योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed