फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two storey house of Gangster Act accused seized

Agra News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का दो मंजिला मकान जब्त

Tue, 28 May 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two storey house of Gangster Act accused seized
कासगंज। शहर में जुआ सट्टा करने के गैंगस्टर के आरोपी के 51 लाख 40 हजार रुपये की कीमत का दो मंजिला मकान पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में पहुंचकर जब्तीकरण की मुनादि कराई और कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। पूर्व में आरोपी की अन्य संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है। एसपी ने बताया कि जुआ घर व सट्टा संचालित करने वाले गैंगस्टर के आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जय जयराम संगठित रूप गिरोह बनाकर जुआ सट्टा करने का आदी है। उस पर चार मामले दर्ज हैं। पिछले वर्ष गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया। गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण के लिए पुलिस ने अपनी आख्या डीएम को प्रेषित की। डीएम न्यायालय ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश पारित किए। एसडीएम संजीव कुमार एवं सीओ अजीत चौहान की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक सोरोंजी ने गैंगस्टर एक्ट में दो मंजिला भवन जब्त करने की कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि जब्त किए गए मकान की अनुमानित कीमत 51 लाख 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed