फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sons along with their partner murdered their father

यूपी: पिता की गला दबाकर हत्या; फिर इस वजह से 24 घंटे घर में रखी लाश... पुलिस के सामने खुला कातिल बेटों का राज

Sat, 16 Dec 2023 02:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 Dec 2023 02:29 PM IST
सार

कासगंज पुलिस को जिस व्यक्ति का शव मिला, उसके ही बेटे हत्यारे निकले। पुलिस ने पूछताछ में दोनों बेटों से पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि उन लोगों ने एक तीसरे साथी की मदद से पिता का कत्ल किया था। 
 

विज्ञापन
Two sons along with their partner murdered their father
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में 15 दिन पूर्व ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खंगार के बंबे के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त होने के चार दिन बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। यह शव अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव विहारीपुर के ज्ञान सिंह का निकला। ज्ञान सिंह की हत्या को उसके दो पुत्रों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पिता के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि नगला खंगार में अज्ञात व्यक्ति के रूप में ज्ञान सिंह निवासी विहारीपुर थाना गंगीरी का शव करीब 15 दिन पूर्व बंबा के किनारे मिला था। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। वह उस महिला के पास ही कुछ दिनों से रह रहा था। महिला के संबंधों के चलते वह अपनी जमीन, प्लॉट आदि बेच रहा था। उनके पुत्र नीरज कुमार एवं नरेंद्र कुमार इसका विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


दोनों पुत्रों ने ज्ञान सिंह को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। ऐसी स्थिति में दोनों पुत्रों ने अपने एक साथी अवधेश के साथ मिलकर 29 नवंबर की रात में ज्ञान सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को एक दिन अपने घर में ही छिपाकर रखा। 30 नवंबर को शव बाइक पर रखकर नगला खंगार पर बंबा की पटरी के किनारे फेंक दिया। 1 दिसंबर को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग पहुंचे तो दोनों पुत्रों ने गांव के ही दो अन्य लोगों को झूठा फंसाने के उद्देश्य से हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में यह आरोप गलत निकला। पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच-पड़ताल की तो दोनों पुत्र ही पिता के कातिल निकले। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed