{"_id":"5ecd1d4270c7150983712324","slug":"two-sisters-dead-within-18-hours-in-agra-amid-coronavirus-outbreak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 18 घंटे में दो बहनों की मौत, भाई बीमार, कोरोना की आशंका पर लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 18 घंटे में दो बहनों की मौत, भाई बीमार, कोरोना की आशंका पर लोगों में दहशत
Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार
- शाहगंज के अर्जुन नगर का मामला, सैंपल न लिए जाने से कॉलोनी के लोग परेशान
- परिवार के अलग रहती थी दोनों बहनें, 35 वर्षीय भाई भी साथ रहता है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में संदिग्ध हालात में 18 घंटे में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका भाई भी बीमार है। ऐसे में कॉलोनी में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं लिया है। मृतक बहनों का शव भी परिवार को सौंप दिया गया। लोग कोरोना संक्रमण की आशंका से चिंतित हैं।
अर्जुन नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली 55 वर्षीय महिला एक एंपोरियम में काम करती थी। वो परिवार से अलग रहने के बाद से 48 वर्षीय तलाकशुदा बहन और 35 वर्षीय भाई को साथ रख रही थी। बड़ी बहन को बीपी की समस्या थी, जबकि छोटी बहन डायलिसिस पर चल रही थी। भाई को टीबी की शिकायत थी। उनका एक भाई घर के पास दूसरी कॉलोनी में रहता है।
बताया गया है कि रविवार को छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। रात तकरीबन 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। बहन और भाई ने उसका शव घर की देहरी पर रख दिया। इस पर कॉलोनी के लोगों को पता चल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका
लोगों ने कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका जताई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। इस पर एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। मगर, टीम ने कहा कि मरीज को लेने के लिए एंबुलेंस आती है। शव को नहीं लेकर जाएंगे। इस दौरान भाई को भी खांसी हो रही थी। इस पर टीम उसको ले गई।
जानकारी पर परिवार के लोग आ गए। उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजे मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को छह बजे बड़ी बहन की हालत बिगड़ गई। उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई।
दो घंटे बाद जिलाधिकारी कार्यालय से शव वाहन भेजा गया। तब मृतका का परिवार के चंद लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों बहनों की 18 घंटे के अंदर मौत से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए।

स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध
कॉलोनी के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हेमेंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों बहनों की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। किसी की सैंपलिंग नहीं हुई है। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
अगर, वो कोरोना संक्रमित होंगे तो दूसरों को भी संक्रमण का खतरा है। कालोनी में सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कोई टीम भी नहीं पहुंची।
शव का नहीं होता कोरोना टेस्ट
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि दोनों बहनों की मौत की जानकारी पर पुलिस गई थी। बड़ी बहन को बीपी की समस्या थी, जबकि छोटी बहन डायलिसिस पर थी।
बीमारी से मौत की आशंका है। कोरोना प्रोटोकॉल की नई गाइडलाइन के मुताबिक, शव का सैंपल नहीं लिया जाता है। उनके भाई का सैंपल लिया जा सकता है। यह स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिया जाएगा।