{"_id":"5d5a8a608ebc3e89b17a54e4","slug":"two-sisters-creates-ruckus-at-police-station-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई को पकड़ने पर कोतवाली पहुंचीं दो बहनों का हंगामा, एक ने दीवार से सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को पकड़ने पर कोतवाली पहुंचीं दो बहनों का हंगामा, एक ने दीवार से सिर फोड़ा
Mon, 19 Aug 2019 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
दोनों बहनोंं को समझाती पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना कोतवाली में सोमवार को दो बहनों ने जमकर हंगामा किया। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इस बीच एक युवती ने दीवार में सिर मार लिया। आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव औड़ेंय निवासी नारायण का गांव स्थित जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह उक्त जमीन को लेकर परिवार के ही लोगों से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नारायण के साले सुरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
यहां मामला पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत का सिलसिला शुरू होता, इससे पूर्व नारायण की पत्नी नेहा व साली अंकिता निवासी गांव झिंझाई वहां आकर बेवजह सुरेंद्र को पकड़कर लाए जाने की बात पर हंगामा करने लगीं।

Trending Videos
पुलिस पर बिफरीं दोनों बहनें
जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत होने को कहा तो दोनों बिफर गईं। शोर सुनकर इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेई कार्यालय से बाहर आ गए। इसके बाद दोनों बहनें पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया।
इस बीच अंकिता ने अपना सिर दीवार में मार लिया। खून बहता देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। करीब आधा घंटा तक थाने में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा सका।
जान देने की बात कहकर भागी
जब बहन अंकिता ने कोतवाली में हंगामे के दौरान अपना सिर फोड़ लिया तो नेहा सड़क की ओर भाग निकली। वह को रही थी कि गाड़ी के आगे आकर जान दे देगी। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने उसे पकडने के बाद स्थिति को काबू में किया।
इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस सुरेंद्र को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी। दोनों बहनों ने कोतवाली आकर हंगामा करना शुरू कर दिया और सिर दीवार में मार लिया। मामले की जांच की जा रही है।