फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sisters committed suicide in Brahma Kumari Ashram footage of sisters writing suicide note became important

ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने की आत्महत्या: पुलिस जांच में मिले अहम साक्ष्य, चार के खिलाफ लगाई चार्जशीट

Sat, 03 Feb 2024 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

आगरा के जगनेर में बसेड़ी रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले, जो वायरल हुए। वहीं पुलिस चार्जशीट में सुसाइड नोट लिखती बहनों के वीडियो फुटेज अहम साक्ष्य बने हैं।
 

विज्ञापन
Two sisters committed suicide in Brahma Kumari Ashram footage of sisters writing suicide note became important
मृतक बहनों के फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर स्थित ब्रह्माकुमारी प्रजापिता आश्रम में 3 महीने पहले सगी बहनों एकता और शिखा सिंघल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। इसमें जेल भेजे गए 4 अभियुक्तों को आरोपी बनाया है। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अहम साक्ष्य हैं। फुटेज में दोनों बहनें सुसाइड नोट लिखते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद फोटो खींचती हैं। इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर डालती भी हैं।
विज्ञापन


10 नवंबर 2023 की रात को जगनेर के ब्रह्मकुमारी प्रजापिता आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा सिंघल ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले थे। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। बहनों ने नीरज, ताराचंद अग्रवाल, पूनम और गुड्डन दास को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि आरोप पत्र में 4 गवाह अहम हैं। इसमें वादी सहित अन्य लोग शामिल हैं। मूल साक्ष्य के रूप में व्हाट्स एप के मैसेज हैं। दूसरे साक्ष्य के रूप में दो सुसाइड नोट हैं। आश्रम में कैमरे लगे हुए थे। इसके फुटेज में दोनों बहनें सुसाइड नोट लिखती नजर आई थीं। यह भी दिख रहा था कि वह फोटो खींचती हैं। सुसाइड नोट को व्हाटस एप पर भेजती हैं। हस्तलेख को भाई ने पहचान लिया था। इन सभी साक्ष्यों का लगाते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। विवेचना प्रचलित भी रखी गई। भविष्य में कोई नया साक्ष्य आने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed