फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sides exchanged fire over cutting of embankment, villagers in panic

Agra News: मेड़ काटने पर दो पक्षों में चली गोलियां, दहशत में ग्रामीण

Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two sides exchanged fire over cutting of embankment, villagers in panic
घिरोर। ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के गांव नगला आशा में मेड़ काटने के विवाद पर बृहस्पतिवार दोपहर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच कई राउंड फायरिंग हुई जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी अरविंद और बिजेंद्र पक्ष के बीच हत्या के एक मामले को लेकर रंजिश चल रही है। अरविंद का आरोप है कि वह सुबह खेत में बरसीम की बुवाई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने आकर मेड़ काट दी, विरोध करने पर झगड़ा करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि वह खेत में गेहूं बो रहे थे, बेटा जीतू ट्रैक्टर चला रहा था, तभी विपक्षी ने उनकी मेड़ काट दी। विवाद के बाद गाली गलौज करते हुए फायरिंग की। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो काफी देर तक दोनों पक्ष के बीच फायरिंग हुई। सूचना पर सीओ कुरावली सच्चिदानंद और थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा है, हत्या का एक मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। पुलिस घटना अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी। तलाश की जा रही है, केस दर्ज करने के बाद आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अरविंद के पिता की हत्या के बाद पनपी थी रंजिश
नगला आशा निवासी अरविंद के पिता की कुछ वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। इसमें बिजेंद्र पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा इस समय न्यायालय में विचाराधीन है। हत्या की घटना के बाद से ही दोनों पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना के बाद गांव में सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed