फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Shot Died In Gun Fireing Mainpuri

मैनपुरी: प्लॉट पर कब्जे के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, वृद्ध सहित दो की मौत

Fri, 27 Aug 2021 08:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 08:54 AM IST
सार

नंद किशोर के परिवार के 65 वर्षीय वृद्ध योगराज की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन घायल देवेंद्र को अस्पताल ले गए वहां उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Two Shot Died In Gun Fireing Mainpuri
मैनपुरी: विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुंडे में गुरुवार की शाम प्लॉट के लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल गांव पहुंच गया। दोनों पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला खुंडे निवासी आनंद और परमानंद के बीच गांव स्थित एक प्लॉट के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। पूर्व में दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार की शाम उक्त प्लॉट पर टेंपो खड़ा करने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट और फिर कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान आनंद  का 35 वर्षीय भाई देवेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परमानंद पक्ष के 65 वर्षीय वृद्ध योगराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान बड़ी संख्या में पुलिस बल नगला खुंडे पहुंच गया, देवेंद्र को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात ही कुछ संदिग्धों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया, वहीं कुछ असलहा भी बरामद किए। 
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक देवेंद्र के भाई श्रीकृष्ण ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि योगराज से गांव में एक प्लाट खरीदा था। इस प्लॉट पर नंद किशोर कब्जा करना चाहता था। गुरुवार को टेंपो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद नंद किशोर, परमानंद, प्रांशू और सुखवीर ने गाली गलौज व मारपीट की। नंद किशोर ने भाई देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  दूसरे पक्ष से परमानंद की पत्नी पुष्पा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव स्थित एक प्लॉट को आनंद अपना बताता है। गुरुवार को टेंपो खड़ा करने को लेकर उसके जेठ नंद किशोर से झगड़ा हो गया। इसके बाद आनंद,  श्रीकृष्ण, राजेश और देवेंद्र (मृतक) ने गाली गलौज व मारपीट की। तमंचा से तऊआ ससुर योगराज की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को असलहा सहित पकड़ा है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। - अशोक कुमार राय, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed