फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two samples filled from unlicensed shop, notice

बिना लाइसेंस संचालित दुकान से दो नमूने भरे, नोटिस

Tue, 12 Oct 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two samples filled from unlicensed shop, notice
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत शहर की दो दुकानों पर छापेमारी की। एक दुकान बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई। वहीं दूसरी दुकान का लाइसेंस नियमों का पालन न करने पर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की। टीम सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित मधु डे दुकान पर पहुंचीं। यहां बिना लाइसेंस की खाद्य पदार्थोँ की बिक्री की जा रही थी। इस पर नोटिस जारी कर बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर कार्रवाई की गई। यहां से टीम ने कुट्टू का आटा और सिंघाड़े के आटा का नमूना भरा। इसके बाद टीम राजेश कुमार गुप्ता ऑइल प्रोसेसिंग एंड पैकिंग यूनिट पर पहुंची। यहां साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। वहीं पैकिंग में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इससे पूर्व भी टीम ने एक बार यहां छापेमारी के दौरान नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए थे। सुधार न होने पर मंगलवार को फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। साथ कारोबार न करने की सख्त हिदायत दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed