फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two road accidents on Kasganj-Soron and Chandi road, 8 injured

Agra News: कासगंज-सोरों एवं चांड़ी रोड पर हुए दो सड़क हादसे, 8 घायल

Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents on Kasganj-Soron and Chandi road, 8 injured
कासगंज। क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। जिनमें आठ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।पहली घटना कासगंज सोरों मार्ग पर कोर्ट के पास हुआ। हाथरस जिले के वीजन सिकंदारा गांव निवासी मुकेश कुमार सोरों से घर वापस लौट रहे थे। बाइक पर पीछे उनकी पत्नी ललिता (24) गोद में आठ माह के पुत्र पुष्कर को लेकर बैठी थी। जैसे ही बाइक कोर्ट के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुष्कर की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना चांड़ी रोड पर ग्राम मिहारी कासिमपुर के समीप हुई। ग्राम हरसैना ढोलना निवासी महीपाल (32) अपनी पत्नी पूनम (30) के साथ सहावर से अपने गांव जा रहा था। वहीं शिवकुमार (32) निवासी ग्राम खेरिया सिकंदराराऊ हाथरस अपनी सुभाषनी (26) एवं पुत्र अरव (2) के साथ सहावर की ओर जा रहा था। ग्राम मिहारी कासिमपुर के समीप पहुंचने पर दोनों ही बाइकें आपस में टकरा गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांचों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। जहां से महीपाल एवं शिवकुमार को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed