{"_id":"5d8e083a8ebc3e01665e4a69","slug":"two-rail-buses-will-run-between-mathura-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब मथुरा-वृंदावन के बीच चलेंगी दो रेल बस, 29 सितंबर को होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब मथुरा-वृंदावन के बीच चलेंगी दो रेल बस, 29 सितंबर को होगा ट्रायल
Sat, 28 Sep 2019 12:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेल बस
ब्रजवासियों और यहां आने श्रद्धालुओं के लिए खुशखबर है। मथुरा से वृंदावन के बीच अब एक नहीं दो रेल बस चलेंगी। हर घंटे वृंदावन जाने व आने के लिए रेल बस सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नई रेल बस तैयार कराने का आदेश दिया है।
मथुरा से वृंदावन तक 12 किलोमीटर तक मीटर गेज पर रेल बस चलती थी। तीन माह पूर्व इसके खराब होने पर रेल बस को इज्जतनगर डीजल इंजन डिपो में मरम्मत के लिए भेजा गया था। इज्जतनगर से रेल बस को मथुरा लाने को ट्रक में लोड करा दिया गया है।
29 सितंबर को मथुरा-वृंदावन के बीच इसका ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ट्रैक के आसपास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। फाटकों की मरम्मत की जा रही है। यहां रेल बस सेवा बढ़ाने का प्रस्ताव भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दिया था।

Trending Videos
लोगों को मिलेगी सहूलियत
उत्तर मध्य रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य एसके गौतम ने भी इसकी मांग की थी। इस पर रेलवे बोर्ड ने नई रेल बस तैयार कराने को उत्तर मध्य रेलवे ने डीजल डिपो को आदेश किए हैं। रेल बस शुरू होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें