फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two prisoners fainted in lock up of mathura police

इतनी भयंकर गर्मी कि हवालात में बेहोश हुए दो बंदी

Wed, 28 Jun 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 28 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
two prisoners fainted in lock up of mathura police
Scorching Heat
भीषण गर्मी में तप रही हवालात में बंदी बीमार हो रहे हैं। बुधवार को जेल से पेशी के लिए लाए गए दो बंदी कलक्ट्रेट की हवालात में अचानक बेहोश हो गए। इस पर यहां बंदियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दो पंखों की व्यवस्था की तब वह शांत हुए। बुधवार को कलक्ट्रेट में स्थित हवालात में बंदी भरतपुर का सचिन और सुरीर का प्रेमपाल बेहोश होकर गिर गए। 
विज्ञापन


दोनों के बेहोश होते ही बंदियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा किया। हल्ला मचने पर पुलिस पहुंच गई और बंदियों से जानकारी की। दो बंदियों के बेहोश होने की जानकारी मिली तो तत्काल पंखों की व्यवस्था कराई गई। इस हवालात की क्षमता 50 बंदियों की है लेकिन यहां 150 तक बंदियों को रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


बंदियों का कहना है कि जेल में भी यही हालात हैं। जिस बैरक में 20 बंदी होने चाहिए वहां 100 बंदी रह रहे हैं। सोने का भी नंबर लगता है। जगह के लिए भी यहां झगड़े होते हैं। मथुरा जेल की क्षमता 550 बंदियों की है जबकि मौजूदा समय में यहां 1780 बंदी रह रहे हैं। यहां 19 बैरक हैं, किसी बैरक की क्षमता 60 है तो किसी की 30। स्थिति यह है कि बंदी रात को आराम से सो भी नहीं पा रहे हैं। भीषण गर्मी में बंदियों की भीड़ से बैरक उबलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी जगदीश चंद्र सिंह ने बताया कि क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण भी दिक्कत हो रही है। जैसे ही बंदियों ने शिकायत की तत्काल हवालात में चार पंखे लगवा दिए गए हैं। यह पंखे पूरे सीजन यहीं लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed