{"_id":"6627ee09542b32b29a0d4548","slug":"two-policemen-who-entered-the-house-with-the-accused-accused-of-sabotage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116367-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरोपी के साथ घर में घुसे दो पुलिसकर्मियों पर तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरोपी के साथ घर में घुसे दो पुलिसकर्मियों पर तोड़फोड़ का आरोप
Tue, 23 Apr 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के साथ घर में घुसे दो पुलिसकर्मियों पर तोड़फोड़ का आरोप
पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की, सीसीटीवी का रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की गैर मौजूदगी में विपक्षी दो पुलिसकर्मियों के साथ घर में घुस गया। आहट होने पर कुछ देर बाद तीनों लोग भाग निकले। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। वहीं नामजद व पुलिसकर्मियों के घर में घुसने का सीसीटीवी रिकॉर्ड भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी रिजवान आलम ने जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। इसमें कहा है कि मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी नामजद से उनका न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है। जिस कारण से नामजद उस से रंजिश मानता है। 21 अप्रैल की शाम को नामजद दो व्यक्तियों के साथ उसकी गैर मौजूदगी में घर पर आया। वह दोनों व्यक्ति पुलिस की वर्दी में थे। नामजद व अन्य ने पेचकस से चैनल को खोल लिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखा सारा सामान तितर-बितर कर दिया।
इस बीच आहट होने पर सभी लोग वहां से भाग गए। कुछ देर बाद जब वह लौट कर आए तो जानकारी हुई तो सीसीटीवी देखा। तब पता चला कि नामजद के साथ बेवर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी भी उसके घर में घुसे थे। नामजद कभी भी उनकी हत्या करा सकता है। वह घर में अकेला ही रहता है। शिकायत के साथ ही पीड़ित ने नामजद व पुलिसकर्मियों के घर में घुसने का सीसीटीवी भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।