फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two persons died in road accident on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसाः आपस में टकराए दो कैंटर, चालकों की मौत, सेना का जवान घायल

Wed, 07 Aug 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
two persons died in road accident on yamuna expressway in mathura
क्षतिग्रस्त टैंकर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े कैंटर में दूसरा कैंटर पीछे से भिड़ गया। हादसे में दोनों कैंटर चालकों की मौत हो गई। वहीं, एक कैंटर में सवार फौजी भी घायल हो गया। कैंटर नोएडा से आगरा जा रहा था। 

विज्ञापन


हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 89 के समीप हुआ। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कैंटर को कटर से काटर चालकों के शव को निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


बिहार के मोहकमपुर (दरभंगा) निवासी संतोष झा (40) कैंटर लेकर नोएडा से आगरा की चला। टैंटीगांव के पास एक्सप्रेस वे पर कैंटर के पहिये में कुछ खराबी आ गई। चालक साइड से कैंटर रोककर टायर चेक करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर काटकर निकाले गए शव

इसी बीच पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। चेक कर रहा चालक की अपने ही कैंटर के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला चालक राजेश (39) पुत्र वंशराज निवासी खुनियाम, इटवा (सिद्धार्थनगर) की भी मौत हो गई। 

इस कैंटर में सवार दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी निवासी फौजी जयालाल थापा (50) पुत्र च्हात्रा बहादुर थाना घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने कैंटर को कटर से कटवाकर शवों को बाहर निकाला। 

वहीं घायल फौजी को अस्पताल के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि फौजी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed