फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two person dies in road accident on rakshabandhan in firozabad

रक्षाबंधन पर हादसों ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, महिला सहित दो की मौत, चार घायल

Fri, 16 Aug 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
two person dies in road accident on rakshabandhan in firozabad
घायलों को अस्पताल ले जाते यूपीडा के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में रक्षाबंधन के दिन हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। राखी बंधवाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाई हाईवे पर बस की चपेट में आ गए। इससे एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन

 
वहीं दूसरा हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। इसमें बकरीद मनाकर लौट रहे कानपुर निवासी परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसा शिकोहाबाद क्षेत्र में एनएच टू पर हुआ। गुरुवार को जसराना के गांव बनियात निवासी दो भाई नीरज जैन (32 और सनी (26) राखी बंधवाकर अपनी सिरसागंज स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकोहाबाद के पास इनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे में नीरज जैन की मौत हो गई, जबकि सनी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

नसीरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इस्तफाराबाद कानपुर निवासी फरीन (32) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। 

घायलों में फरीन का पति इकबाल, बेटी शिफा (19) और अमल (12) और 10 साल का बेटा अजीम शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ये लोग बकरीद मनाकर दिल्ली से कानपुर जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed