{"_id":"67db0e1fbb6cb8e381012e5a","slug":"two-people-including-the-pradhan-of-kanchanpur-shot-uproar-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133948-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कंचनपुर के प्रधान सहित दो को मारी गोली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कंचनपुर के प्रधान सहित दो को मारी गोली, हंगामा
Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधान प्रदीप और उसके साथी को गोली मारने की घटना के बाद कंचनपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस से नो
मैनपुरी/करहल। थाना करहल के गांव नगला कंचनपुर में बुधवार देर रात को ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार व उसके साथी उमेश चंद को गोली मार दी गई। दोनों सैफई अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधान समर्थकों ने कंचनपुर गांव के मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करहल थाने के एक पुराने हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों संग गांव में गोलीबारी करने का आरोप है। हालांकि देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
वाकया के अनुसार कंचनपुर गांव में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। प्रधान प्रदीप कुमार यादव और ग्रामीणों ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर करहल से चुनाव लड़े अनुजेश प्रताप सिंह इसमें मुख्य अतिथि थे। बताया जा रहा है कि होली मिलन समारोह के खत्म के बाद देर शाम साढ़े सात बजे करीब करहल थाने का एक पुराना हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों संग गांव में पहुंचा। गांव में गोलियां बरसाईं। इसके बाद प्रधान प्रदीप कुमार के घर पहुंचे। वहां प्रधान पर गोली चलाई। प्रधान के पैर और उनके साथ मौजूद कंचनपुर के ही उमेश चंद उर्फ जॉनी के सीधे और कान के पास गोली लगी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर ललित भाटी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। कंचनपुर मार्ग पर प्रधान के समर्थकों ने जाम लगा दिया। काफी समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला। पुलिस ने घायल प्रधान और उसके साथी को पहले करहल सीएचसी और वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
प्रधानी चुनाव के कारण सुलग रही पुरानी रंजिश
प्रदीप प्रधान के समर्थकों ने पुलिस को बताया कि गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेताओं को बुलाने के विरोध में गोली चलाना तो महज एक बहाना है। असल बात यह है कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा विधानसभा की मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम डलवा लिया है। वह प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहा है। फर्जी तरीके से वोट बढ़वाने का प्रदीप प्रधान द्वारा विरोध किया जा रहा है। इधर, प्रदीप कई बार से प्रधानी का चुनाव भी जीतते आ रहे हैं। इसी को लेकर वर्तमान प्रधान पक्ष और
विज्ञापन
जिला बदर भी बताया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर
जिस हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों के साथ गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है उसके संबंध में बताया जा रहा है कि वह जिला बदर है। हालांकि पुलिस द्वारा कहा गया कि इस संबंध में जांच की जाएगी।
पूर्व एमएलसी अरविंद यादव का नजदीकी है प्रधान प्रदीप
प्रधान प्रदीप कुमार यादव सपा के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव का नजदीकी भी बताया जाता है। जिस हिस्ट्रीशीटर पर गोली मारने का आरोप है कि उसके पिता ने अरविंद यादव के पिता की कई दशक पूर्व सरेराह करहल चौराहा पर हत्या की थी।
पुलिस के फूले हाथ-पांव
घटना के बाद कंचनपुर में जाम और हंगामा होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाते हुए नजर आए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से नोकझोंक भी की।
देर रात तक मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस गांव में तैनात है। घायल उपचाराधीन हैं।
- गणेश प्रसाद साहा, एसपी