फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people including a woman travelling in an auto died after being hit by a heavy vehicle on the expressway

Agra News: एक्सप्रेस वे पर भारी वाहन की टक्कर से ऑटो सवार महिला सहित दो की माैत

Thu, 10 Jul 2025 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman travelling in an auto died after being hit by a heavy vehicle on the expressway
एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, खंदाैली इंटरचेंज से होते हुए जा रहे थे, बैटरी डाउन होने से साइड में किया था खड़ा, 5 घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एत्मादपुर। यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 162.6 पर बुधवार रात को भीषण हादसा हुआ। ऑटो में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से महिला सहित 2 की मृत्यु हो गई जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए। चालक ऑटो को खंदाैली इंटरचेंट पर एक्सप्रेस-वे लेकर आया था। सभी को ताजगंज के तोरा गांव जाना था। मगर, ऑटो की बैटरी डाउन होने पर साइड में खड़ा किया था कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को ट्रांस यमुना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना रात तकरीबन 9:45 बजे की है। तोरा गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसके साले के ससुर का देहांत हो गया था। वह मथुरा के दाऊजी स्थित गांव जराैठी में रहते थे। बुधवार को तेरहवीं थीं। इसमें शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई भाई कन्हैैया, चचेरा भाई राजू, कन्हैया की पत्नी कमलेश देवी, परिश्तेदार केशव, उसकी पत्नी राधा, चालक सहित दो अन्य लोग गांव से सुबह गए थे। रात को आटो से वापस आ रहे थे। खंदाैली में इंटरचेंज से चाक आटो को यमुना एक्सप्रेस वे पर ले आया। वह ऑटो को कुबेरपुर इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड ले जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में किलोमीटर संख्या 162.6 पर ऑटो की बैटरी डाउन हो गई। इस पर चालक ने ऑटो साइड में लगा दिया। सभी लोग बैठे थे। तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस आई। कमलेश देवी (45) और राजू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। केशव, राधा समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्हैया राजमिस्त्री हैं। उनके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है। मृतक राजू फूलो के डेकोरेशन का काम करता था। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed