फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people drowned in Khari river in Agra

UP: नदी के तेज बहाव में बहे छात्र समेत दो लोग...वैन असंतुलित होने पर कूद गए थे, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 08 Sep 2025 07:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 08 Sep 2025 07:51 PM IST
सार

आगरा में छात्र समेत दो लोग खारी नदी में बह गए। दोनों वैन में सवार थे। खारी नदी की रपट पार करते समय वैन असंतुलित हो गई। इसके चलते दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए।
 

विज्ञापन
Two people drowned in Khari river in Agra
माैके पर जुटी भीड़ृ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव जैंगारा में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खारी नदी की रपट पार करते समय एक वैन तेज बहाव में असंतुलित होकर डगमगा गई। इस दौरान वैन में सवार छात्र समेत दो लोग घबराकर जान बचाने के लिए खिड़की से कूद पड़े, लेकिन नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद अग्निशमन दल व पीएसी के गोताखोर की टीम नाव के सहारे नदी में उतरी और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा।
विज्ञापन


 

डूबे लोगों की पहचान अभिषेक (17 वर्ष) पुत्र भूदेव निवासी जैंगारा और रवि (20 वर्ष) पुत्र रामबाबू निवासी ज्योतिराज के रूप में हुई है। अभिषेक हाईस्कूल का छात्र है और उसके पिता गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। 

रवि की 10 महीने पहले ही शादी हुई है। घटना के समय दोनों युवक वैन से जैंगारा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटनास्थल खारी नदी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा, थाना प्रभारी अंकुर मलिक समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed