फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died while three seriously injured in accidents on highway in Agra

Agra: हाईवे पर हादसों में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल; परिवारों में मची चीख पुखार

Wed, 17 Apr 2024 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

हाईवे पर हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिली को परिवारों में चीख पुखार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two people died while three seriously injured in accidents on highway in Agra
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दो हादसों में दो की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। रामबाग फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से बाइक पर शिकोहाबाद जा रहे थे। वहीं दोपहर में स्कूल बस की टक्कर से लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे दो छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन


पहला हादसा मंगलवार तड़के 4 बजे हुआ। शिकोहाबाद निवासी जितेंद्र (28) दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में बनी कैंटीन के निजी कर्मचारी थे। बरहन स्थित गांव भूनगरिया निवासी सचिन दिल्ली स्थित एक मॉल में नौकरी करता है। जितेंद्र और सचिन दोस्त हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों सोमवार रात एक बजे घर के लिए बाइक से निकले थे। 
विज्ञापन


वह दोनों रामबाग फ्लाईओवर पर आए थे। तभी पीछे से आती एक बाइक की उनकी बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। इसके बाद पीछे से आया अज्ञात वाहन बाइक के साथ जितेंद्र को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाइक चला रहे जितेंद्र की मौत हो गई। उसका शरीर भी दो भाग में बंट गया। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजन ने एक बाइक से टक्कर लगने से हादसा होने की बात तहरीर में लिखकर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरा हादसा अपराह्न 3 बजे सिकंदरा चौराहे से आगे भावना एस्टेट कट पर हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शास्त्रीपुरम तिकोनिया पार्क निवासी सुमित (19), माधव (18) और राघव दुबे (16) एक ही बाइक से सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल की तरफ जा रहे थे। भावना एस्टेट कट पर मिल्टन स्कूल की बस से टक्कर ल गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। 

उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सुमित को रेफर कर दिया। इस पर पुलिस उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं उसमें सवार 25 बच्चों को दूसरे वाहन से घर भेजा गया। घायल छात्र हैं। वह पढ़ाई के लिए किराये के मकान में रहे हैं। सुमित मकान मालिक का बेटा था।

संयोग से बच गया सचिन

परिजन ने बताया कि जितेंद्र की छह वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रिशा के आंसू नहीं रुक रहे हैं। घायल सचिन ने परिजन को बताया कि वह संयोग से बच गया। वह अक्सर बाइक पर ही घर आते थे। रामबाग फ्लाईओवर पर तेजी से एक वाहन आया। वह उसे देख नहीं सके। टक्कर से जितेंद्र ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जबकि वह एक तरफ गिरा। वह साइड में गिरने की वजह से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed