{"_id":"5b10374f4f1c1b986e8b59dc","slug":"two-people-died-from-heat-stroke-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी, मथुरा में श्रद्धालु सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी, मथुरा में श्रद्धालु सहित दो लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में भीषण गर्मी जानेलवा साबित हो रही है। गुरुवार को भीषण गर्मी में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रहे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु और मगोर्रा क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई।
श्रद्धालु के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान गोविंद प्रसाद सोनकिया पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी कलरा टीकमगढ़ थाना अलीरा पलेरा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
गोविंद ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते समय गुरुवार सुबह 10 बजे नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मानागढ़ी पहुंचे थे। जहां तेज गर्मी के कारण वह अचानक सड़क पर गिर गए।

आसपास के लोग एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थैले में मिले फोटो पहचान पत्र और अन्य सामान से उनकी पहचान हो सकी।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालु की मौत तेज धूप और गर्मी से हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मृतक के परिजन भी सूचना के बाद पहुंच गए हैं।
वहीं थाना मगोर्रा के नगला जंगली निवासी 40 वर्षीय जगवीर सिंह सोमवार को को अपने खेत पर कार्य करने गए थे। खेत की नालियों की घास साफ करते वक्त गर्मी के चलते उन्हें चक्कर आ गए।
खेत की मेड़ पर गिरे किसान को परिजन अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने जगवीर को जयपुर के लिए रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।