{"_id":"5f4284e48ebc3e3cc543809b","slug":"two-people-died-after-roof-of-the-passenger-shed-collapsed-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विधायक निधि से बने यात्री शेड की छत गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विधायक निधि से बने यात्री शेड की छत गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Mon, 24 Aug 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:29 AM IST
सार
- गोवर्धन के नीमगांव की घटना, करीब 12 साल पूर्व विधायक निधि से बना था यात्री शेड, लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के गोवर्धन में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नीमगांव में बरसाना-छाता मार्ग के मुख्य तिराहे पर लगभग 12 वर्ष पूर्व विधायक निधि से बने यात्री शेड की छत भराभरा कर गिर पड़ी। उसके नीचे मौजूद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर करीब तीन बजे नीमगांव के मुख्य तिराहे पर बने यात्री शेड में आसपास रहने वाले कुछ लोग बैठे थे। अचानक उसकी छत गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मलबे में दबे खेमचंद (55) पुत्र ननगा के शव को बाहर निकाला, जबकि घायल तुलसी, ओमवती, कलुआ और अलियां खां निवासी नीमगांव को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में तुलसी (65) ने भी दम तोड़ दिया। गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों की मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यात्री शेड गिरने की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
गोवर्धन में यात्री शेड गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव को जांच सौंपी है। यह यात्री शेड विधायक निधि से बनवाया गया था।
हम तो पैसा देते हैं, देखरेख का काम सरकारी विभाग का
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि गोवर्धन अब मेरे क्षेत्र में नहीं है। वहां मेरा कार्यकाल बहुत पहले करीब 15-20 वर्ष पहले रहा था। उसी समय यह बने होंगे। बारिश के मौसम है पिलर गिर गया होगा। विधायक निधि के कामों की जानकारी डीआरडीए को होगी। विधायक निधि के कामों का कोई मेंटीनेंस नहीं होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के आश्रिमतों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह जानकारी गोवर्धन के वर्तमान विधायक कारिंदा सिंह ने दी।