फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients suffering from fever and pneumonia died

बुखार और निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 12 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from fever and pneumonia died
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को बुखार से एक युवती और निमोनिया से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई। अस्पताल में 210 अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में पहुंचे 11 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के जागीर निवासी मनोज कुमार की एक साल की पुत्री कृतिका को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी 25 वर्षीय शाजदा को बुखार आ रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन पहले निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

----
अस्पताल में एक बच्ची और एक युवती को मृत अवस्था में लाया गया था। बच्ची के परिजन निमोनिया और युवती के परिजन बुखार आने की बात कह रहे थे।
डॉ. जेजे राम, प्रभारी ईएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed