{"_id":"66a3deefdb2474447007ded4","slug":"two-patients-suffering-from-fever-and-diarrhea-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121342-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत
Fri, 26 Jul 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कतार में लगे मरीज।
- फोटो : जिला अस्पताल में कतार में लगे मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही डायरिया के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। चार मरीजों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को बुखार के प्रति सचेत रहने और मरीजों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 895 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। भोगांव के गांव निजामाबाद निवासी सुनील कुमार की 15 वर्षीय पुत्री काजल को पिछले कुछ दिन से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने काजल को शुक्रवार को परिजन सीएचसी भोगांव लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान काजल की मौत हो गई।
जनपद फर्रुखाबाद के मैनपुरी सीमा पर स्थित गांव छिंवकड़िया निवासी 42 वर्षीय रामू को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने बृहस्पतिवार को उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डायरिया और बुखार के मरीजों को दें बेहतर उपचार
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बुखार और डायरिया के मरीजों को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने कहा कि बुखार और डायरिया के मरीजों पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं चार से अधिक मरीज मिलते हैं तो वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए। बुखार और डायरिया के मरीजों की गांव-गांव आशा और एएनएम से निगरानी कराई जाए।