फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients of asthma and blood pressure died

Agra News: अस्थमा और ब्लडप्रेशर के दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 09 Feb 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Two patients of asthma and blood pressure died
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
अस्थमा और ब्लडप्रेशर के दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- पांच मरीजों को गंभीर हालत में किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में अस्थमा और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। रविवार को जिला अस्पताल में महिला सहित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं पांच मरीजों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
पिछले कुछ दिनों से जिले में अस्थमा के साथ ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों की मौत भी हो रही है। रविवार को भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी अनीशा बेगम (70) को कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजन उनका इलाज एक निजी डॉक्टर के यहां करा रहे थे। सुबह गंभीर हालत में परिजन उनको जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी शेर सिंह (45) पुत्र राजाराम को उक्त रक्तचाप की दिक्कत होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. मदनलाल ने बताया कि महिला को परिजन मृत अवस्था में अस्पताल में लेकर आए थे वहीं एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed