फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients infected with malaria in Rajepur Kurra

Agra News: राजेपुर कुर्रा में दो मरीज मलेरिया संक्रमित

Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two patients infected with malaria in Rajepur Kurra
कासगंज। बाढ़ प्रभावित राजेपुर कुर्रा में दो मरीज मलेरिया संक्रमित मिले हैं। बुखार, पेट दर्द, त्वचा सहित अन्य बीमारियां फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

राजेपुर कुर्रा में मोबाइल और विभाग की टीम ने शिविर लगाया। 123 मरीजों का उपचार किया गया। बुखार पीड़ित 29 मरीजों में सभी की मलेरिया की जांच की गई। इनमें 2 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। 7 मरीजों की डेंगू की भी जांच की गई। इनमें कोई भी संक्रमित नहीं निकला। इसके अलावा पेट के 12, त्वचा के 15, आंख के 5, कान के 7,सर्दी के 7, खांसी के 18 मरीज पाए गए। इसके अलावा बरोना में 67, कादरगंज में 59, तरसी में 98 और नगला चतुरी में 39 मरीजों का परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार टीमों को भेजकर मरीजों का परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed