आगरा में कोरोना: संक्रमण की रफ्तार थमी, मौत का सिलसिला जारी, दो और मरीजों ने तोड़ा दम
आगरा में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई हो, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। संक्रमण से रोज किसी न किसी मरीज की जान जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना कर्फ्यू में संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट का दौर जारी है। 24 घंटे में 170 मरीज ठीक हुए हैं। दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या 316 पहुंच गई है। शनिवार को 6002 लोगों की जांच में 158 नए संक्रमित मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 24,743 पहुंच गया है। जिनमें कुल 22,632 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिन दो रोगियों की मृत्यु हुई है वे दोनों पुरानी बीमारियों से ग्रस्त थे। एक हृदय रोगी व दूसरा मधुमेह रोगी था। उपचार के दौरान दोनों मरीजों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 8.12 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। मरीजों के ठीक होने की दर 91.24 फीसदी हो गई है। नए मामलों में कमी आई है। उन्होंने 60 वर्ष उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
तारीख नए मामले मरीजों की ठीक होने की दर जांच के अनुरूप संक्रमण की दर
15 मई 158 91.47 फीसदी 3.05 फीसदी
14 मई 165 91.36 फीसदी 3.05 फीसदी
13 मई 177 90.93 फीसदी 3.05 फीसदी
12 मई 189 90.63 फीसदी 3.04 फीसदी
11 मई 252 90.58 फीसदी 3.03 फीसदी
10 मई 285 90.58 फीसदी 3.02 फीसदी
09 मई 296 89.08 फीसदी 2.99 फीसदी
08 मई 198 88.23 फीसदी 2.98 फीसदी