फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died of heart attack, three were referred in critical condition

Mainpuri: हार्ट अटैक से दो मरीजों की मौत, तीन को गंभीर हालत में किया रेफर; बुखार और डायरिया के बढ़े मरीज

Sat, 29 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 29 Mar 2025 11:35 PM IST
सार

दिल के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हार्ट अटैक के छह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। वहीं ओपीडी में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही।
 

विज्ञापन
Two patients died of heart attack, three were referred in critical condition
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हार्ट अटैक से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में दन्नाहार क्षेत्र में एक महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 852 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 28 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ पेटदर्द, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। 
विज्ञापन


हार्ट अटैक के छह मरीज भर्ती कराए गए, तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव उझैया फकीरपुर निवासी बच्चनलाल (80) को शनिवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भटानी निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी सरला देवी (80) को शुक्रवार हार्ट अटैक आने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed