{"_id":"6574b193d539b39f5003f4cc","slug":"two-patients-died-due-to-difficulty-in-breathing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8791-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत
Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में निमोनिया, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सुविधा न होने के चलते इन मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में सांस, निमोनिया और हार्ट के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। एक सप्ताह में आठ मरीजों की मौत ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों से जिले में सर्दी बढ़ी है। इसके साथ ही सांस, निमोनिया और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। बिछवां थाना क्षेत्र के गावं धनमऊ निवासी प्रमोद कुमार की 55 वर्षीय पत्नी गीतेश कुमारी को सर्दी के चलते पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुरावली के मोहल्ला कौआटोला निवासी श्यामसंदुर की 62 वर्षीय पत्नी को सांस लेने में दिक्कत के चलते शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
ओपीडी में 536 मरीजों को दिया गया उपचार
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को भी मरीजों की भीड़ देखी गई। सर्वाधिक मरीज फिजीशियन कक्ष में पहुंचे यहां 115 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 80 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस और हार्ट की समस्या से पीड़ित थे। फिजीशियन की सलाह पर 11 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।