फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died due to difficulty in breathing

सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत

Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two patients died due to difficulty in breathing
मैनपुरी। मौसम सर्द होने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सर्दी के बीच अस्थमा और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 320 महिलाएं और 356 पुरुष उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से सर्दी जुकाम और अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या सौ के करीब थी। कुरावली क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 80 वर्षीय जगतराम को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

परिजनों ने सोमवार की रात उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कांशीराम कॉलोनी निवासी आनंद गिरि के पुत्र अभिषेक का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह घर के बाहर सर्दी में बैठ गया, जिससे वह सर्दी की चपेट में आ गया। उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed