{"_id":"67b76a9b0a37d2fb5d0f6c82","slug":"two-patients-admitted-to-the-district-hospital-due-to-heart-attack-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-132350-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हार्टअटैक से जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हार्टअटैक से जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने तोड़ा दम
Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अचानक हार्टअटैक के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आठ मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी में 655 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 100 से अधिक मरीज ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्याओं को लेकर पहुंचे। भोगांव के जमौरा निवासी रामशंकर (40) पुत्र चेतराम को पिछले कुछ दिनों से घबराहट हो रही थी। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
औडेंय पड़रिया निवासी सुशीला देवी (65) पत्नी राजेंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की दिक्कत थी। बृ़हस्पतिवार की सुबह अचानक उन्हें घबराहट हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां उन्हें हर संभव उपचार देने का प्रयास किया गया। लेकिन इसके बाद भी उनकी मौत हो गई।