फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties clashed in Chandanpura over land dispute, fighting and firing

Agra News: चंदनपुरा में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट, फायरिंग

Tue, 18 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in Chandanpura over land dispute, fighting and firing
कासगंज। पटियाली के चंदनपुरा में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 नामजद सहित पांच से छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव में रामपाल तथा आवेश के पक्ष में जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट व फायरिंग होने लगी। दोनों पक्ष एक दूसरे के घरों में तोड़फोड करने लगे। इससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों पक्ष मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से रामपाल, मनेाज, रजनीश, प्रवेश, मुनेश, विनोद, विवेक तथा दूसरे पक्ष से आवेश, रामू सहित पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलबा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed