फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two pairs of trains will be cancelled, route of nine will be diverted

Agra News: दो जोड़ी ट्रेनें रहेगी निरस्त, नौ का रूट डायवर्जन

Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two pairs of trains will be cancelled, route of nine will be diverted
कासगंज। कानपुर सेंट्रल ब्रिज पर 20 मार्च से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। कासगंज-कानपुर मार्ग पर एक जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन व एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई है। नौ साप्ताहिक ट्रेनों के रूट डायवर्जन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन बरेली-रामगंगा मार्ग पर होगा।कानपुर सेंट्रल में गंगा नदी पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। रेलवे के द्वारा ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। मरम्मत कार्य करने के लिए रेलवे 20 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन 9 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इसी के चलते कासगंज जंक्शन से लखनऊ की ओर आने-जाने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ 19 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ-कासगंज 20 मार्च से 1 मई तक निरस्त रहेगी। इस मार्ग पर कासगंज होते हुए गुजरने वाली गांधीधाम -भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त किया है। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर 21, 28 मार्च, 4,11,18,25 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम 24,31मार्च व 7,14, 21, 28 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं कानपुर से कासगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली नो साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्जन रेलवे ने किया है। ट्रेन संख्या 22921-22 गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर 23 मार्च से 30 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 20921-22 लखनऊ-बांद्रा-लखनऊ 22 मार्च से 29 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 12179-80 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट 20 मार्च से 30 अप्रैल तक,ट्रेन संख्या 13167 कोलकाता-आगरा फोर्ट 20 मार्च से 24 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 22531 छपरा-मथुरा 21 मार्च से 30 अप्रैल तक, और ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रैस 22 मार्च से 28 अप्रैल तक बरेली रामगंगा रेल मार्ग पर डायवर्जन होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed