फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two pairs of special trains will run from today for Janmashtami.

Agra News: जन्माष्टमी के लिए आज से चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Sun, 25 Aug 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will run from today for Janmashtami.
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने जन्माष्टमी पर्व को लेकर दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों को संचालन सोमवार से शुरू किया है। यह ट्रेन कासगंज-मथुरा-कासगंज के बीच चलाई जाएगी। इसके संचालन से यात्रा के दौरान भीड़ में सहूलियत मिलेगी। ट्रेनों का संचालन आज से 29 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो मेला स्पेशल ट्रेन रेलवे ने चलाई है। ट्रेनों में गोगामेड़ी मेला व जन्माष्टमी पर्व को लेकर ट्रेन में भीड़ चल रही है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीड़ में परेशानी नही होगी।
विज्ञापन

मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 05115-05116 कासगंज-मथुरा छावनी-कासगंज तक रहेगा। सोमवार को यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से दोपहर 12:20 से चलकर,मारहरा 12:32 बजे, अगसौली 12:42 बजे, सिकंदराराऊ 12:53 बजे, रति का नगला 13:09, हाथरस रोड 13:22 होते हुए हाथरस सिटी 13:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मिनट रूकने के बाद मुरसान 13:53,सोनई 14:01,राया 14:15 होते हुए मथुरा छावनी 14:45 बजें पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05116 वापसी में मथुरा छावनी से 13:30 बजे चलकर हाथरस सिटी 16:18 पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 16:20 बजे रवाना होकर 17:00 बजे सिकंदराराऊ, 17:11 बजे अगसौली,17:21 बजे मारहरा,18:00 बजे कासगंज पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन संख्या 05119-05120 का संचालन कासगंज-मथुरा-कासगंज के मध्य रहेगा।

यह ट्रेन रात्रि में 00:30 बजे मथुरा से चलकर 00:45 बजे मथुरा छावनी,हाथरस सिटी 01:22बजे हाथरस सिटी,01:33 बजे हाथरस रोड़,01:55 बजे सिकंदराराऊ और 02:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। वही वापसी में यह ट्रेन संख्या 05120 सुबह 03:05 बजे कासगंज से चलकर,03:32 बजे सिकंदराराऊ,03:54 बजे हाथरस रोड़,04:03 बजे हाथरस सिटी,04:50 बजे मथुरा छावनी,05:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed