फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two new cases of malaria found, total reaches 25

Agra News: मलेरिया के दो नए केस मिले, कुल 25 हुए

Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two new cases of malaria found, total reaches 25
जिला अस्पताल में रक्त की जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : जिला अस्पताल में रक्त की जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
कासगंज। जिले में सोमवार को मलेरिया के दो नए केस मिले हैं। अब मलेरिया मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 25 तक पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव होने से मलेरिया फैलने का खतरा और बढ़ सकता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी रोग की चपेट में आ रहे हैं। उनमें मलेरिया के लक्षण भी नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 200 बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने 127 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई। इनमें से दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। सिढ़पुरा निवासी नीलमदेवी और कासगंज निवासी भोजरानी मलेरिया से पीड़ित मिली है। इसके अलावा तीन में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




सांस लेने में दिक्कत बढ़ी
जिला अस्पताल में सोमवार को 2028 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें बुखार के बाद सांस से संबंधी मरीज भी अधिक रहे। 12 साल से ऊपर के 104 और 12 साल से कम के 84 मरीज सांस संबंधी रोग के उपचार के लिए ओपीडी पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें दवा देकर आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed