फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two new cases of coronavirus reported in agra

आगरा में कोरोना: ताजनगरी में दो और लोग संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 33

Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
two new cases of coronavirus reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस के रविवार को दो नए मरीज मिले हैं। इसमें से एक मरीज देहात का रहने वाला है। यह सैंया क्षेत्र के झारपुरा गांव का निवासी है। दूसरा मरीज आजाद नगर खंदारी का है। इन दोनों की उम्र 30 साल से कम है। अब कोरोना वायरस के कुल मरीज 10506 हो गए हैं। इसमें से 33 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


जिले में अब तक 504386 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी के पार पहुंच गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि फरवरी में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, जिससे बड़ी राहत है। लोग मास्क, सामाजिक दूरी और हाथों की साफ-सफाई के प्रति गंभीर बने रहें। 

विज्ञापन

11 फरवरी को 50 बूथों पर 6,250 को लगेगा कोरोना टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के दूसरे सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 फरवरी को 50 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें प्रशासन, पुलिस, पीएसी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ के जवान और नगर निगम, नगर पालिका के कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। 

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दूसरे चरण में 19,113 लोगों को टीका लगना है। इसमें से पांच फरवरी को 1,077 को टीका लग चुका है। 11 फरवरी को 6,250 को टीका लगाया जाएगा। इस संख्या में बदलाव भी संभव है। 50 बूथों पर टीका लगाया जाएगा। चयनित स्टाफ को फोन पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं। बूथों पर वैक्सीन की वाइल भी उपलब्ध करा दी हैं।
 
गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका 15 फरवरी को लगेगा
15 फरवरी को पहले चरण से छूटे कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बूथ और गैरहाजिर कर्मचारियों की संख्या अभी तय होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed