फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two new cases of corona infection found in Etah on the second day

Etah News: जिले में दूसरे दिन मिले कोरोना संक्रमण के दो नए केस, दोनों स्वास्थ्य कर्मी

Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
सार

जिले में एक बार फिर धीरे से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है।  

विज्ञापन
Two new cases of corona infection found in Etah on the second day
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

एटा में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही स्वास्थ्यकर्मी हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला मुख्यालय पर दो रेपिड रेस्पांस टीमों को गठन किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य कर्मी का दो दिन पूर्व सैंपल लिया गया था। आरटीपीसीआर लैब में जांच कराई गई तो संक्रमित पाया गया, जबकि सीएमओ कार्यालय में ही तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत है, वह भी संक्रमित निकली है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को आई रिपोर्ट में भी एक स्वास्थ्य कर्मी और बुजुर्ग संक्रमित पाए गए थे। दोनों को होम आइसोलेट करके उपचार किया जा रहा है। गठित की गई रेपिड रेस्पांस टीमों को कोरोना संक्रमितों के घर पहुंचकर उपचार और बचाव की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांचों का दायरा बढ़ाया गया

कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद सैंपल की संख्या और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब तक आरटीपीसीआर जांच के लिए 500-600 सैंपल रोजाना लिए जाते थे, इनको बढ़ाकर 1000 हजार कर दिया गया है, जबकि एंटीजन जांच के लिए 1200 सैंपल प्रतिदिन लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

त्योहार की वजह से बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

रक्षाबंधन के त्योहार पर नौकरीपेशा लोग बाहर से आ रहे हैं। दिल्ली व देश के अन्य शहर संवेदनशील बने हुए हैं। यहां से आने वाले लोगों से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। 

त्योहार को लेकर लोग बरतें सावधानी 

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, त्योहार को लेकर लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मास्क व दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। मुख्यालय पर दो आरआरटी को लगाया गया है जो सक्रिय मरीजों की निगरानी करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed