फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two mp of bjp Ram Shankar Katheria and Babulal comments against each other in agra

भाजपा में महाभारत: सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ बाबूलाल ने खोला मोर्चा

Mon, 02 Apr 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 Apr 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
two mp of bjp Ram Shankar Katheria and Babulal comments against each other in agra
सांसद चौधरी बाबूलाल और सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सांसद चौधरी बाबूलाल ने एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तक तक दोनों के बीच शीतयुद्ध की खबरें थीं लेकिन अब मामला सार्वजनिक हो गया है। रविवार को प्रेसवार्ता कर चौधरी बाबूलाल ने सांसद कठेरिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मेयर नवीन जैन पर भी निशाना साधा।  

विज्ञापन


सांसद बाबूलाल का आरोप है कि रामशंकर कठेरिया उनके लोकसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अलबतिया के पास एक सड़क पर अपनी नाम पट्टिका लगवा ली और हाल में सिविल एन्क्लेव की बाउंड्रीवाल के शिलान्यास का भी श्रेय ले लिया, जबकि कार्यक्रम फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में था। जानबूझकर उनकी उपेक्षा की गई। 
विज्ञापन


सांसद बाबूलाल ने कहा कि एमजी रोड पर दीवानी न्यायालय के सामने स्थित टपकले हाउस की जमीन का विवाद का चल रहा है। आरोप लगाया कि इस जमीन से सांसद कठेरिया सीधे तौर पर जुड़े हैं। इस मामले में उनकी भूमिका की जांच कराई जाए तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रामशंकर कठेरिया और मेयर नवीन जैन मिलकर भाजपा में दरार पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बाबूलाल चाहे तो जांच करा लें : कठेरिया

two mp of bjp Ram Shankar Katheria and Babulal comments against each other in agra
जयपुर हाउस में प्रेसवार्ता करते सांसद चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला

ईमानदार अफसरों को साइड लाइन किया जा रहा है और बेईमानों को संरक्षण मिल रहा है। बाबूलाल ने कहा कि रामशंकर कठेरिया बीएसपी के नेताओं के साथ नजदीकी बनाए हुए हैं। रविवार को फतेहपुर सीकरी के सामरा गांव में थे और वहां बसपा के जिला पंचायत सदस्य के घर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। चौधरी बाबूलाल ने सांसद और प्रशासनिक अफसरों के साथ उनके गठजोड़ पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

सांसद बाबूलाल के आरोपों पर रामशंकर कठेरिया ने कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। कठेरिया का कहना है कि बाबूलाल अपनी समझ के मुताबिक काम कर रहे हैं। सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री के शिलान्यास कार्यक्रम में अधिकारियों ने बुलाया था, इसलिए गए थे। जमीन के विवाद में नाम घसीटने के प्रश्न पर कठेरिया ने कहा कि बाबूलाल को अधिकार है, वे इस मामले की जांच करा लें।

कठेरिया ने कहा कि बसपा नेताओं से कोई संबंध नहीं है। जिन जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में मदद की थी, उनके घर जा रहे हैं। उन्हें भी भाजपा में लाने का प्रयास है। इसी के चलते सामरा गांव गये थे। उधर, मेयर नवीन जैन का कहना है कि सांसद बाबूलाल ने जो भी आरोप लगाए हैं। वह उनकी सोच और नजरिया है। इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed