अब सफर होगा और सुहाना, दो और ट्रेन कासगंज होकर चलेंगी, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
- लखनऊ-रामनगर से बांद्रा की ओर जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी जारी
- रेलवे बोर्ड ने दो और ट्रेन वाया कासगंज दौड़ाईं, यात्रियों को होगी सहूलियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबर है। रेलवे ने रामनगर और लखनऊ से बांद्रा की ओर दो साप्ताहिक ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। 15 और 17 अक्तूबर से चलने वाली इन ट्रेनों के लिए आरक्षण भी शुरू हो गए हैं। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।
ट्रेन संख्या 09075 एवं 09076 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर अप-डाउन ट्रेन 15 अक्तूबर गुरुवार को बांद्रा से सुबह 5:10 बजे चलकर 16 अक्तूबर को सुबह 3:30 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। 16 अक्तूबर शुक्रवार को शाम 4:30 बजे यह ट्रेन रामनगर से रवाना होकर रात 10:50 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09021 एवं 09022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ अप-डाउन का संचालन 17 अक्तूबर को बांद्रा से होगा। शनिवार को यह ट्रेन दोपहर 12:55 बजे बांद्रा से रवाना होकर रविवार को दोपहर 12:17 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। 18 अक्तूबर रविवार को रात 11:35 बजे यह ट्रेन लखनऊ से रवाना होगी। जो सुबह 6:25 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर ली है।
ट्रेनों में इतने कोच होंगे
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में दो मालवाहक यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, आठ शयनयान श्रेणी कोच, एक द्वितीय वातानुकूलित कोच और तीन तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। लखनऊ-बांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट में दो मालवाहक यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, चार शयनयान श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच लगेंगे।
निर्धारित समय पर बांद्रा से लौटी सुपरफास्ट
कानपुर सेंट्रल-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन जो बुधवार रात कासगंज से बांद्रा की ओर रवाना हुई। वह ट्रेन शुक्रवार रात 3:10 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची और 3:20 बजे कानपुर की ओर रवाना हुई।
यात्रियों को होगी सहूलियत
यात्री वरुण चौहान ने कहा कि कानपुर सेंट्रल-बांद्रा ट्रेन के संचालन के बाद और ट्रेनों के संचालन की उम्मीद बढ़ी थी। रेलवे ने अब दो और ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। अब मथुरा-बरेली-कानपुर की ओर यात्रा आसान हो जाएगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुल तीन ट्रेनें वाया कासगंज संचालित की जा रही हैं। एक ट्रेन कानपुर-सेंट्रल बांद्रा दौडने लगी है। जबकि बांद्रा-रामनगर 15 अक्तूबर से और बांद्रा-लखनऊ 17 अक्तूबर से दौड़ने लगेगी।