फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more Bangladeshis released from jail, to be deported on 25th

Agra News: जेल से रिहा हुए दो और बांग्लादेशी, 25 को किए जाएंगे डिपोर्ट

Mon, 23 Feb 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two more Bangladeshis released from jail, to be deported on 25th
आगरा। भारत में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों की तीन-तीन साल की सजा रविवार को पूरी हो गई। दोनों को 25 फरवरी को डिपोर्ट किया जाएगा। आईबी और बीएसएफ के अधिकारियों की मदद से बांग्लादेश भेजा जाएगा। रिहा होने पर उन्हें जेल से एलआईयू के एक दरोगा और चार सिपाहियों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन

ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी इब्राहिम शेख और अजीज उर गाजी को पुलिस ने मार्च 2023 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन्हें कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी। दोनों की सजा 22 फरवरी को पूरी हो गई। उन्हें डिपोर्ट करने के लिए जिला प्रशासन को एलआईयू ने रिपोर्ट दी थी। बीएसएफ को पत्र लिखकर डिपोर्ट करने की तारीख मांगी गई थी।
विज्ञापन


एसीपी एलआईयू दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों की सजा पूरी होने के बाद रविवार शाम को जिला कारागार से सब इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने दोनों को अपनी सुपुर्दगी में लिया। उनके साथ चार सिपाही लगाए गए हैं। दोनों को ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा। वहां बीएसएफ और आईबी अधिकारियों की मदद से दोनों को 25 फरवरी को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कुछ समय पहले आगरा से 38 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed