फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more arrested in connection with the suicide of the victim, five still absconding

Agra: छेड़छाड़ पीड़िता की आत्महत्या के मामले में दो और गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

Sat, 31 Dec 2022 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को पूर्व में जेल भेजा था। शुक्रवार को वांछित आरोपी लाल कुमार उर्फ सिंटू और धर्मवीर सिंह को नंदलालपुर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two more arrested in connection with the suicide of the victim, five still absconding
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली के एक गांव में छेड़छाड़ पीड़िता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी अब भी फरार हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

ये है मामला

खंदौली क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर की सुबह एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि गांव के संदीप ने महिला से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर पीटा था। दूसरे दिन पीड़िता अपने ससुर और समाज के लोगों के साथ थाना पर शिकायत करने गई थी। मगर, दरोगा अर्जुन सिंह ने शिकायत दर्ज करने के बजाय भगा दिया था। उलटा उन्हें ही कार्रवाई का डर दिखाया था। इसकी जानकारी पर आरोपी युवक घर आ गया था। एक बार फिर मारपीट कर गया था। दहशत में पीड़िता ने जान दे दी थी।
विज्ञापन

छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को पूर्व में जेल भेजा था। शुक्रवार को वांछित आरोपी लाल कुमार उर्फ सिंटू और धर्मवीर सिंह को नंदलालपुर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। पांच अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक 

शुक्रवार को अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय ने खंदौली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से महिला ने जान दी। थाने पर पहले ही दिन सुन ली जाती तो महिला यह कदम नहीं उठाती। मुकेश गुप्ता, पंडित विपिन शर्मा, राजू प्रधान, गोपाल प्रधान, हर्ष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed