{"_id":"63afeb77ff269e0db50f7aca","slug":"two-more-arrested-in-connection-with-the-suicide-of-the-victim-five-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छेड़छाड़ पीड़िता की आत्महत्या के मामले में दो और गिरफ्तार, पांच अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छेड़छाड़ पीड़िता की आत्महत्या के मामले में दो और गिरफ्तार, पांच अब भी फरार
Sat, 31 Dec 2022 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को पूर्व में जेल भेजा था। शुक्रवार को वांछित आरोपी लाल कुमार उर्फ सिंटू और धर्मवीर सिंह को नंदलालपुर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली के एक गांव में छेड़छाड़ पीड़िता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी अब भी फरार हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
खंदौली क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर की सुबह एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि गांव के संदीप ने महिला से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर पीटा था। दूसरे दिन पीड़िता अपने ससुर और समाज के लोगों के साथ थाना पर शिकायत करने गई थी। मगर, दरोगा अर्जुन सिंह ने शिकायत दर्ज करने के बजाय भगा दिया था। उलटा उन्हें ही कार्रवाई का डर दिखाया था। इसकी जानकारी पर आरोपी युवक घर आ गया था। एक बार फिर मारपीट कर गया था। दहशत में पीड़िता ने जान दे दी थी।
विज्ञापन
छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले में छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को पूर्व में जेल भेजा था। शुक्रवार को वांछित आरोपी लाल कुमार उर्फ सिंटू और धर्मवीर सिंह को नंदलालपुर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। पांच अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगी हैं।
विज्ञापन