फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two month old child death due to not get treatment in SN hospital agra

सरकारी मेडिकल कॉलेज में नहीं मिला वेंटिलेटर, बिना इलाज के मासूम को लौटाया, तोड़ा दम

Tue, 13 Nov 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
two month old child death due to not get treatment in SN hospital agra
इलाज के अभाव में बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में इलाज न मिलने पर निजी अस्पताल ले जाते वक्त दो महीने की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में कॉलेज प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा निवासी ज्योति पत्नी सागर की दो महीने की बेटी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन रविवार को बच्ची को एसएन इमरजेंसी ले गए। यहां बच्ची को भर्ती तो किया गया लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद यहां से बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया। 
विज्ञापन


मां ज्योति के अनुसार, बच्ची को सांस में तकलीफ थी। वार्ड में शाम को छह बजे तक वेंटिलेटर नहीं दिया गया। हालत और बिगड़ने लगी। जब डॉक्टरों से कहा तो उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर नहीं है, बच्ची की जान बचानी है तो प्राइवेट अस्पताल ले जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट में बच्ची की मौत

ज्योति अपनी बहन गायत्री के साथ बेटी को लेकर कमला नगर स्थित निजी अस्पताल गई। यहां हालत गंभीर बताते हुए दिल्ली गेट स्थित अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, कि बीच में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। गायत्री ने बताया कि बच्ची का पिता ऑटो चलाता है, इतने ही रुपये होते तो पहले ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराते। ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। 

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा का कहना है कि बच्ची के इलाज में क्या लापरवाही रही, वेंटिलेटर क्यों नहीं मिला, इसकी रिपोर्ट तलब की गई है। उधर, डॉक्टरों की लापरवाही से मरने वाली बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed