फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Missing Teen Girls from Jharkhand Found in Agra

Agra Crime: झारखंड से लापता हुईं दो किशोरियां, दयालबाग में घूमती मिलीं; परिजनों को दी गई सूचना

Sat, 11 Oct 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 09:14 AM IST
सार

 झारखंड से लापता हुई दोनों किशोरियों की लोकेशन पुलिस के पास भेजी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों तक पहुंच गई। अब परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Two Missing Teen Girls from Jharkhand Found in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 झारखंड से लापता दो किशोरियां दयालबाग क्षेत्र में पुलिस को घूमते हुए मिलीं। थाना न्यू आगरा पुलिस ने दोनों को आश्रय गृह में रखवाया है। उनके परिजन को सूचना दी गई है। वे शनिवार शाम तक आगरा पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही यह पता चलेगा कि किशोरी आगरा कैसे और क्यों आईं?
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को झारखंड पुलिस ने जानकारी दी कि यहां से लापता दो किशोरियों की लोकेशन आगरा में मिल रही है। एक नंबर की लोकेशन भी भेजी गई थी। इस पर पुलिस जांच में जुट गई। लोकेशन दयालबाग की आ रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों तक पहुंच गई और उनके मिलने पर झारखंड पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद एक टीम परिजन के साथ शनिवार शाम तक आगरा पहुंच जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी ठीक से जवाब नहीं दे रही हैं। परिजन के आने पर ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed