फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants who came as baratis and robbed bag full of jewellery in agra

आगरा: शादी समारोह में बराती बनकर आए दो बदमाश, 20 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग लूट ले गए

Tue, 10 May 2022 08:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 08:14 PM IST
सार

सैंया के गांव गढ़सान में सोमवार रात को एक मकान में बराती ठहरे हुए थे। वहां दो युवक भी बराती बनकर चारपाई पर लेट गए। पास में दूल्हे के रिश्तेदार लेटे थे। उनके पास आभूषणों से भरा बैग था। जब रिश्तेदार लघुशंका के लिए गए। इसी बीच बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two miscreants who came as baratis and robbed bag full of jewellery in agra
दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव गढ़सान में जिस घर में बराती रुके हुए थे, वहां दो बदमाश भी बराती बनकर पहुंच गए। रात में चारपाई पर सोने का ड्रामा किया। दूल्हे के रिश्तेदार के पास दुल्हन के लिए लाए गए जेवरात से भरा बैग था। रिश्तेदार के लघुशंका जाने पर बदमाश बैग लेकर भागने लगे। यह देखकर रिश्तेदार ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागने में सफल रहे। हालांकि बदमाश का मोबाइल गिर गया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पिढ़ौरा स्थित गांव बिलाई निवासी श्याम बिहारी के बेटे गौतम की बरात सैंया के गांव गढ़सान में हरिओम शर्मा के यहां आई थी। हरिओम की बेटी आयुषी से शादी थी। उनका गांव के बाहर ही एक घर है। इसमें बरातियों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। रात दो बजे जयमाला के बाद बराती घर में सोने के लिए आए थे। श्याम बिहारी के रिश्तेदार थाना फतेहाबाद के गढ़ी घुसाई निवासी उमाशंकर पाराशर के पास दुल्हन को चढ़ाने वाले जेवरात और अन्य सामान का बैग रखा था।

विज्ञापन

रिश्तेदारों को बातों में फंसाया

उमाशंकर के साथ दो अन्य रिश्तेदार भी घर में रुके थे। देर रात तकरीबन दो बजे दो अज्ञात युवक आए। वह चारपाई पर आकर लेट गए। उमाशंकर को लगा ये भी रिश्तेदार हैं, बातचीत करने लगे। तकरीबन तीन बजे उमाशंकर लघुशंका के लिए पास ही बने शौचालय में गए। दोनों युवकों से बैग देखते रहने को कहा। उमाशंकर शौचालय से बाहर आए तो देखा युवक बाइक स्टार्ट कर भाग रहे थे। उमाशंकर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। छीनाझपटी में एक युवक का मोबाइल गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार पहुंच गए। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। उमाशंकर ने बताया कि बैग में तकरीबन 20 लाख रुपये के आभूषण और 40 हजार रुपये रखे हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शादी समारोह से बैग चोरी की हो चुकी हैं वारदात

यह पहला मामला है, जबकि रिश्तेदार की तरह घर में रुककर बदमाशों ने बैग ले जाने की वारदात को अंजाम दिया है। शहर में शादी समारोह से बैग चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। पिछले दिनों सदर क्षेत्र में एक होटल में शादी समारोह के दौरान बैग चोरी किया गया था। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र में दो मैरिज होम में बैग चोरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed