फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants tried to rape woman by kidnapping in agra

आगरा: महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे के चौकीदार ने बचाई आबरू, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 04:05 PM IST
सार

भरतपुर की रहने वाली महिला रविवार रात को अपने जीजा के साथ जा रही थी। तभी हाईवे पर दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। बदमाश महिला को उठा ले गए। विरोध पर उसके जीजा को पीटा।   

विज्ञापन
two miscreants tried to rape woman by kidnapping in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के रुनकता में हाईवे पर रविवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने महिला को अगवा कर लिया। उसके जीजा ने विरोध किया। मगर, आरोपियों ने जीजा की पिटाई लगाई। महिला को बाइक पर बैठाकर आरोपी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की। रेलवे के चौकीदार ने महिला को बचाया। उसके भिड़ने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

  
पीड़ित महिला भरतपुर की रहने वाली है। वह पति के साथ रुनकता अपने जीजा के घर आई थी। रविवार रात को पति से विवाद हो गया। पति घर से निकलकर चला गया। रात तकरीबन दस बजे महिला जीजा के साथ पति को तलाशने निकली थी। हाईवे पर रतन रिसोर्ट के पास बाइक पर सवार दो युवक मिले। वह शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने जीजा-साली को रोक लिया। महिला से छेड़छाड़ करने लगे। जीजा के विरोध पर मारपीट कर दी। इसके बाद महिला को बाइक पर बैठा दिया। एक बाइक चलाने लगा, जबकि दूसरा महिला को पीछे से पकड़कर बैठ गया। महिला चीखने लगी। उधर, जीजा ने भी शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के चौकीदार के साहस से बच गई महिला की आबरू

महिला को अगवा करने के बाद उनके जीजा ने अपने घरवालों और पुलिस को सूचना दे दी। वह आरोपियों की तलाश में लग गया। उधर, युवक महिला को पनवारी गांव में रेलवे ओवरब्रिज के पास ले गए। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का शोर सुनकर रेलवे के चौकीदार बलवीर आ गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए युवकों से लोहा लिया। मगर, युवक उनसे भी मारपीट करने लगे। 

इसी बीच महिला ने मोबाइल से पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस लोकेशन मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस की पड़ताल में आरोपियों का पता चल गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि आरोपियों में धर्मवीर और दलवीर हैं। वह रुनकता के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed