फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants robbed the lawyer in etah

एटा: टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसवाला बताकर वकील से उतरवा लीं सोने की अंगूठियां, गट्टी थमाकर हुए फरार

Sat, 05 Feb 2022 07:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 07:55 PM IST
सार

बाइक सवार दो युवकों ने खुद पुलिसवाला बताया और चेकिंग के नाम पर वकील से सोने की दो अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद कागज में लपेट कर गिट्टी थमाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two miscreants robbed the lawyer in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में लूट का भय दिखाकर दो युवकों ने एक वकील को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। युवकों ने मोहल्ला जैन नगर निवासी वकील को चेकिंग की बात कहकर उनसे सोने की दो अंगूठी उतरवा लीं। वहीं एक कागज की पुड़िया में अंगूठी रखने की बात कह वकील को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर वकील ने पुड़िया खोली तो उसमें गिट्टी निकली। वकील ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला जैन नगर निवासी वकील रवींद्र सहाय ने कोतवाली में तहरीर में दी है। जिसमें बताया कि वह शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब घंटाघर से सब्जी लेकर स्कूटी से आ रहे थे। जीटी रोड स्थिति बजरंग होटल के पास पहुंच ही पाए थे कि पीछे से दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और रोका कहा कि आप मास्क व हेलमेट नहीं पहने हैं। आपको आवाज देकर कब से रोक रहा हूं, लेकिन आप नहीं रुके। 

विज्ञापन

लूट का डर दिखाकर लूट लिया

युवकों ने कहा कि आप हाथों में अंगूठियां क्यों पहने हो कल लूट हो चुकी है। उसकी जांच चल रही है। साहब की गाड़ी पीछे पेट्रोल पंप के पास खड़ी है। आप अंगूठी उतारकर दो मुझे चेक करनी हैं। युवकों ने अंगूठियां उतरवाकर कागज में लपेटकर पुड़िया बनाकर जेब में डाल दी और कहा कि घर जाकर देखना। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर कागज की पुड़िया को खोला तो उसमें अंगूठियों के स्थान पर गिट्टियां मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि उसके साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। दोनों युवक पुलिस की वर्दी जैसे कपड़े पहने थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर के प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि वकील के अनुसार दो व्यक्तियों ने खुद को पुलिस वाला बताकर अंगूठी उतरवा ली हैं। दोनों व्यक्ति सादा कपड़ो में थे। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed